boltBREAKING NEWS

पुत्री के प्रेम विवाह से आहत होकर माता-पिता ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

पुत्री के प्रेम विवाह से आहत होकर माता-पिता ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

पाली । पाली शहर के जोधपुर रोड स्थित घुमटी के निकट पुत्री के दूसरी जाति में विवाह करने से आहत होकर मंगलवार सुबह माता-पिता ने जोधपुर-रतलाम ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। शवों को बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

पाली शहर के जोधपुर रोड स्थित घुमटी के निकट पुत्री के दूसरी जाति में विवाह करने से आहत होकर मंगलवार सुबह माता-पिता ने जोधपुर-रतलाम ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। शवों को बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

 

 जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस जोधपुर से सुबह 8: 5 मिनट पर रवाना होती है। जो पाली 9:10 बजे सुबह पहुंचती है। मंगलवार को ट्रेन जोधपुर रोड घुमटी के निकट पहुंची ही थी कि इस दौरान दोनों पति-पत्नी ट्रेन के आगे कूद गए। जिससे दोनों की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने दोनों की बॉडी बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाई।

प्रेम विवाह नहीं करने को लेकर कई बार समझाया

जानकारी के अनुसार हाउसिंग बोर्ड निवासी मीरा-अशोक की पुत्र ने दूसरी जाति के युवक से प्रेम विवाह कर लिया। जिसको लेकर माता-पिता ने युवती से प्रेम विवाह नहीं करने को लेकर कई बार समझाइश का प्रयास किया। लेकिन, पुत्री अपनी जिद पर अड़ी रही।

शव पुरी तरह से कटकर बिखर गए

इससे आहत होकर मंगलवार को माता मीरा व पिता अशोक ने जोधपुर रोड स्थित घुमटी के निकट जोधपुर-रतलाम ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। शव पुरी तरह से कटकर बिखर गए। इस दौरान ट्रेन करीब एक घंटे ट्रैक पर खड़ी रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में लेकर बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए।